Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Astrology & VastuNational NewsState & Local News

7 सितंबर को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, पूरे भारत में दिखेगा असर, जानिए चंद्र ग्रहण के समय या सावधानी बरतनी चाहिए…

 

 

छत्तीसगढ़:- भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि आने वाले 7 सितम्बर को इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण रात के 9 :57 बजे से 1: 26 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण लगभग 3 घंटा 28 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देने वाला है।

 

पुजारी यस पाल दुबे ने बताया की हिंदू धर्म मान्यता के अनुसार जब कभी भी चंद्र ग्रहण या सूर्यग्रहण लगता है तो धार्मिक मान्यता के अनुसार लोगों को कई नियमों का पालन करना पड़ता है। इस बार 7 सितंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण में रात के 9:57 से शुरू होकर मध्य रात्रि 1:26 पर समाप्ति होगा ग्रहण का मध्य काल 11: 41 बजे होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के 9 घंटे पूर्व सूतक लग जाता है ऐसी मान्यता है कि सूतक के दौरान सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं एवं धार्मिक कार्यक्रम नए सिरे से कुछ नहीं किया जाता है हालांकि इस दौरान मंत्र जाप नाम जाप करना शुभ माना जाता है सूतक के दौरान गर्भवती महिलाएं बच्चे एवं बुजुर्ग सामान्यतः घर से बाहर नहीं निकलते हैं गर्भवती महिलाओं को अपने पास किसी तरह का औजार नहीं रखना चाहिए ऐसी मान्यता है। मंदिरों के कपाट बंद होने के पूर्व आरती पूजा एवं साफ सफाई कर लिया जाता है एवं पुणे चंद्र ग्रहण के समाप्ति पर मंदिर खोलकर साफ सफाई करते हुए आरती पूजा किया जाता है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button