
एशिया कप 2025: मैदान में लौटेगी टीम इंडिया, पहली बार 8 टीमों के साथ खेला जाएगा, भारत-पाक भिड़ंत से बढ़ेगा रोमांच…
- एशिया कप में भारत 8 खिताब के साथ सबसे आगे
- श्रीलंका 6 खिताब के साथ दूसरे स्थान पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने करीब एक महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन अब टीम जल्द ही मैदान पर वापसी करने जा रही है, भारत की टी20 टीम दुबई पहुंच चुकी है, जहां वह एशिया कप के 17वें संस्करण में हिस्सा लेगी। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है, जिसने 2023 में 3 दिन शेष श्रीलंका को फाइनल में मात्र 50 रन पर समेटकर खिताब जीता था। इस बार पहला मौका होगा जब एशिया कप 8 टीमों के साथ खेला जाएगा। वहीं, सिर्फ तीसरी बार है जब टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में सबकी नजरें भारत पाकिस्तान मैच पर रहेंगी। इन चिर-प्रतिद्वंदी टीमों के बीच एक मुकाबला तय है जबकि दोनों टीमें आपस में तीन मैच भी खेल सकती हैं।
एशिया कप 2025 के बारे में जानिए…
एशिया कप के मुकाबले यूएई के दुबई और अबु धाबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहले भारत को टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान से तल्ख रिश्तों के चलते उसके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने पड़ते। ऐसे में भारत के आधिकारिक मेजबान रहते टूर्नामेंट यूएई में होगा।
एशिया कप कितना पुराना टूर्नामेंट…
पहला एशिया कप साल 1984 में तीन देशों भारत पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था, यह वनडे वर्ल्ड कप से सिर्फ 9 साल बाद शुरू हो गया था। इसकी शुरुआत एशियाई देशों के बीच रिश्ते बेहतर करने के लिए हुई थी। पहले यह टूर्नामेंट कभी-कभी होता था, लेकिन 2008 से यह हर दो साल में एक बार खेला जा रहा है। इस तरह टूनमेिंट के कुल 16 संस्करण खेले जा चुके हैं। सर्वाधिक 8 खिताब भारत ने जीते हैं, जबकि श्रीलंका 6 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर है.
वनडे से शुरू होकर टी20 कैसे बन गया…
एशिया कप पहले वनडे फॉर्मेंट में होता था, लेकिन पिछले 10 सालों से से इसका फॉर्मेट आगामी वर्ल्ड कप के आधार पर तय होता है, जैसे, 2023 में यह टूनमेिंट वनडे फॉर्मेंट में हुआ, क्योंकि अगले महीने वनडे वर्ल्ड कप होना था। वहीं, इस बार अगला वर्ल्ड कप टी20 फॉर्मेट का है, इसलिए यह एशिया कप भी टी20 होगा। इससे पहले 2016 और 2022 में भी टी 20 एशिया कप हो चुके हैं। इस बार का टूनमिंट 2026 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारी का मौका
ये 8 टीम खेली एशिया कप में...
इस बार एशिया कप में सर्वाधिक 8 टीमें हिस्सा लेंगी, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान ने सीधे क्वालिफाई किया है, जबकि यूएई, ओमान और हॉन्गकॉन्ग ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के टॉप-टियर टूनांमेंट प्रीमियर कप के आधार पर जगह बनाई है, इस टूर्नामेंट में 8 टीमें दो ग्रुप में बंटी हैं। ग्रुप- A में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, हॉन्गकॉन्ग, श्रीलंका और अफगानिस्तान हैं, दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जाएंगी और आपस में एक-एक मैच खेलेंगी। सुपर-4 की शीर्ष-2 टीमें 28 सितंबर को फाइनल खेलेंगी। अगर भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचते हैं, तो टूनमिट में कम से कम दो बार उनका मुकाबला तय है। अगर दोनों टीमें फाइनल में भी भिड़ती हैं, तो एशिया कप में ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों खिताबी मुकाबला खेलेंगे।
ये है मैचों का शेड्यूल..
टूनोंमेंट का शुभारंभ 9 सितंबर को अफगानिस्तान बनाम हॉन्गकॉन्ग के मैच से होगी। भारत का पहला मैच 10 सितंबर को यूएई से होगा। भारतीय समयानुसार सभी मैच रात्रि 8 बजे शुरू होंगे। सिर्फ 15 सितंबर को डबल हेडर है, जहां पूर्व और ओमान का मैच शाम 5:30 बजे से खोला जाएंगा। वही सभी मैचों का भारत में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।



