Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Breaking NewsJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

Braking news: जांजगीर में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर, खुद अपनी नस काटकर जान लेने का किया प्रयास, सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस, दरवाजा तोड़कर गई अंदर….

  •  पति ने अपने पत्नी को उतरा मौत की घाट…
  • पति ने पत्नी को मारने के बाद, खुद से अपने नस को काटकर, आत्म हत्या करने का प्रयास किया
  • सूचना पाकर तत्काल जांजगीर पुलिस घटना स्थल पहुंची
  •  पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की जांच की जा रही है

जांजगीर चांपा जिले में थाना जांजगीर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, घटना आज 7 सितंबर दिन रविवार को दोपहर लगभग 1:40 बजे की है, जानकारी के मुताबिक, जगदीश देवांगन, जो बलौदाबाजार भाठापारा का रहने वाला है और फिलहाल जांजगीर में शारदा मंगलम के पीछे में रह रहा है, उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

जिसकी सूचना जांजगीर थाना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही जांजगीर पुलिस मौके पर पहुँची। घर का दरवाज़ा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाज़ा तोड़ा तो देखा कि पति–पत्नी दोनों बेहोश हालत में पड़े हुए हैं। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई, जबकि आरोपी पति ने भी अपनी नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button