
ChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
यूरिया की किल्लत से किसान परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी, फसल नुकसान होने पर किसान होंगे आत्महत्या करने को मजबूर…
जांजगीर-चांपा जिले में खाद की समस्या किसानों का पीछा नहीं छोड़ रही है। पहले डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हुए और अब यूरिया की किल्लत ने चिंता बढ़ा दी है। समय पर यूरिया नहीं मिलने से फसल खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।आज बड़ी संख्या में किसान अपनी समस्या लेकर कृषि विभाग के उप संचालक कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी। नाराज़ किसानों ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है, वही किसानों ने कहा कि अगर खाद नहीं मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, क्योंकि खाद नहीं मिली तो फसल में काफी नुकसान होगा जिससे किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे.



