Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhEducation & JobsJanjgir–ChampaKnowledge & CareerNational NewsState & Local News

UPSC के प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ST और SC वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, परीक्षा में पास अभ्यर्थी 23 सितम्बर कर सकते है आवेदन…

  • UPSC के प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले ST और SC वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि,
  • परीक्षा में पास अभ्यर्थी 23 सितम्बर कर सकते है आवेदन…

जांजगीर-चांपा :- राज्य शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2025 में सफल होने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रदेश के अभ्यर्थियों को एक लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी.

 

 

इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने वाले जिले के पात्र अभ्यर्थी 23 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है, पात्रता, शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in एवं जिला की वेबसाइट www.janjgir-champa.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लॉक-डी, भूतल इंद्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं साथ ही आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्टर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा जा सकता है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button