Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentBreaking NewsNational NewsUncategorized

देहरादून में बादल फटने से तबाही,सड़कों-पुलों को नुकसान, होटलों को बनाया गया राहत शिविर कई जिलों में येलो अलर्ट…

देहरादून में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची है। कुछ मजदूरों के बहने की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने की संभावना है। 21 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

 

सड़कों और पुलों को हुआ नुकसान…लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में नदियों के उफान पर आने से 20 से 30 सड़कों और कुछ स्थानों पर पुलों को नुकसान हुआ है। कुछ संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गए हैं। विभाग की ओर से सड़कों और पुलों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।

 

 

एक हजार से ज्यादा लोग फंसे ..बारिश के चलते पुल और सड़कों के टूटने से एक हजार से अधिक लोग अलग-अलग जगह फंसे हुए थे। इन्हें एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इनमें सिंघनीवाला में एक, मसंदावाला में 04, ठाकुरपुर में 01, सहस्रधारा रोड पर 04, हेरिटेज होटल मसूरी में 08, लिटिल हैवन होटल मसूरी में 15, पंचकूली रायपुर में 30, डालनवाला एमडीडीए कॉलोनी क्षेत्र में 20, सेरकी में 06, देवभूमि इंस्टीट्यूट पौंधा में 500 और परवल प्रेमनगर में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना पुलिस व आपदा कंट्रोल रूम को मिली थी।

 

होटलों को बनाया गया राहत शिविर…सहस्रधारा, कार्लीगाड़ और मजाड़ा में आई आपदा के बाद इस क्षेत्र में पांच होटलों को राहत शिविर के रूप में अधिग्रहित किया गया है। इसके लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंगलवार को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ये सभी होटल अग्रिम आदेशों तक प्रशासन के अधिकार में रहेंगे। यहां पर साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इन होटलों में प्रशासन की ओर से दो-दो कार्मिकों को भी तैनात कर दिया गया है। इन होटलों में प्रभावितों को ठहराया जाएगा। इसके अलावा अन्य कामकाज भी इन्हीं होटलों में किए जाएंगे।

ये होटल राहत शिविर..

  1. होटल वाइब्स इन-डांडा नूरीवाला सहस्रधारा
  2. होटल आइस बर्ग-सहस्रधारा रोड
  3. हेली रिजॉर्ट एंड रेस्टोरेंट-दून मसूरी बाईपास रोड
  4. होटल हिल व्यू-कुल्हान मानसिंह, सहस्रधारा रोड
  5. होटल पर्ल इन – शिप्रा
  6. विहार, कैनाल रोड

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button