Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Janjgir–ChampaState & Local News

चूहा मार दवा खाने से 8 वर्षीय बालक की मौत, दुकानदार पर मामला दर्ज…

  • चूहा मार दवा खाने से एक 08 वर्षीय बालक के मृत्यु होने के मामले में चूहा मार बिक्रीकर्ता दुकानदार के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की गई..

 

आपको बता दें कि 22 मई 2024 को नाबालिक बालक उम्र 8 वर्ष का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी जिस पर से मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच दौरान पता चला कि उस नाबालिक बालक द्वारा घर के बगल में रहने वाले दुकान से चूहा मार के दवाई खरीदा था, दुकानदार ने यह जहरीली दवा नाबालिग को बिना किसी जिम्मेदारी के सौंप दी। इस दवा को बच्चे ने अनजाने में खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

 

 

जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दुकानदार की घोर लापरवाही के चलते ही हादसा हुआ है। खतरनाक रसायनों की बिक्री में विशेष सावधानी और कानूनी प्रावधानों का पालन आवश्यक होता है, लेकिन आरोपी दुकानदार ने यह नियमों की अनदेखी की और गंभीर परिणाम सामने आया। प्रथम दृष्टया लापरवाही का दोषी पाए जाने पर जांजगीर थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध धारा 284 (जहरीले पदार्थ के उपयोग में लापरवाही) और 304 (ए) (लापरवाही से मृत्यु) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button