
कृषि विभाग अधिकारियों की 9 सूत्रीय मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, संसाधन भत्ता के बिना ऑनलाइन कार्य का किया बहिष्कार…
छत्तीसगढ़ के कृषि विभाग में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं कृषि विकास अधिकारियों की 9 सूत्रीय संबित मांगों कि पूर्ति के लिए छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी पंप के प्रांतीय आवाहन पर शासन के ध्यानाकर्षण के लिए दिनांक 8 एवं 9 सितंबर 2025 को समस्त ग्रा.कृ.वि.अ. एवं कृ.वि.अ. द्वारा काली पट्टी लगाकर कार्य निष्पादन किया गया, किन्तु आज पर्यन्त हमारी माँगें लंबित हैं। अतएवविरोध स्वरूपआज दिनाँक सेसीप के सभी सदस्यों द्वारा बिना संसाधन भत्ता के ऑनलाईन कार्यों का निष्पादननहीं किया जाएगा। आज दिनांक 15 सितंबर 2025 को भोजन अवकाश के समय कलेक्टर के माध्यम से आपको ज्ञापन सौंप कर संघ अपनी जायज मांगों के संदर्भ में पुनः आपका ध्यान आकृष्ट करते हुए आग्रह किया है।
ज्ञापन जिलाध्यक्ष रजनीकांत राठौर एवम जिलासचिव प्रमोद कुमार साहू कोषाध्यक्ष अजय श्रीवास तारेंद्र साहू सुरेश पटेल, अखिलेश तवर एवं साथियों के साथ ही सभी ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा SDM, तहसीलदार मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है



