
“रेत चोर गद्दी छोड़” नारे के साथ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, विधायक का पुतला दहन कर किया इस्तीफे की मांग…
रेत माफिया और पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा महिला मोर्चा ने “रेत चोर गद्दी छोड़” का नारा लगाते हुए विधायक शेषराज हरबंस का पुतला जलाया.
बता दे कि पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का रेत माफिया से बातचीत का ऑडियो काफी वायरल हुआ था. इस पर विधायक के साथ-साथ पीसीसी चीफ की भी सफाई सामने आ चुकी है, लेकिन भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है. भाजपा महिला मोर्चा ने इसी कड़ी में पामगढ़ के अंबेडकर चौक में आज विधायक का पुतला दहन किया.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी के द्वारा “रेत चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए विधायक से इस्तीफा देने की मांग की. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी संतोषी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबे जांगड़े और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संतोष लहरे के अलावा बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
ऑडियो वॉयरल को विधायक ने बताया एडिटेड … बता दें कि रेत माफिया से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद विधायक शेषराज हरवंश के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बयान सामने आ चुका है. विधायक ने इस तरह के किसी बातचीत से इंकार किया है. ओर कहा है कि यह ऑडियो AI द्वारा बनाया हुआ है, मैने किसी से भू इस तरह की बात नहीं की है.



