
पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति जांजगीर-नैला को भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए सम्मानित करने के लिए महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने आज 30 सितंबर 2025 को जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय जांजगीर- नैला नगर में श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा स्टेशन रोड, अग्रसेन भवन के सामने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य एवं ऐतिहासिक मां दुर्गा पूजा उत्सव के आयोजन के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय रमेन डेका व माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति को सम्मानित करने के लिए पत्र लिखा,
जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन पूरे प्रदेश में अपने आप में अनुठा व ऐतिहासिक है, पंडाल की भव्यता व माता रानी की प्रतिमा जीवंत है। इस कार्यक्रम की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। प्रतिदिन हजारों व लाखों की संख्या में प्रदेश व अन्य राज्यों से दर्शनार्थी माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे है। पूरी आयोजन समिति का परिश्रम अनुकरणीय व प्रशंसनीय है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय व माननीय मुख्यमंत्री महोदय से श्री श्री दुर्गा पूजा उत्सव समिति जांजगीर-नैला के अध्यक्ष, समाजसेवी राजेश पालीवाल को सम्मानित करने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा है।,



