
AccidentJanjgir–Champa
नेशनल हाईवे 49 पर कोयले से भरी चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, बड़ा हादसा टला…
जांजगीर चांपा :- नेशनल हाईवे- 49 पर बुधवार की शाम 5 – 6 बजे चलती ट्रेलर में आग लग गई, ट्रेलर में आग की लपटें देख चालक बिरजू साव ने कूदकर अपनी जान बचाई, घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया
घटना के बारे में चालक बिरजू साव ने बताया कि कोरबा जिले के उरगा से ट्रेलर में ऑयल गिरने की मरम्मत कराकर अंबिकापुर से कोयला लेकर बिलासपुर जा रहा था, इस दौरान बाइक सवार ने गाड़ी में आग लगने की जानकारी दी, चालक की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आग से ट्रेलर का इंजन का हिस्सा पूरी तरह जल गया है।



