Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhRaipur

पिता ने मुक्तिधाम में केक काटकर मनाया बेटी का जन्मदिन, नम आंखों के साथ गाया “हैप्पी बर्थडे टू यू”..हादसे में एक साथ खो दी पत्नी और लाडली..

  • पिता ने मुक्तिधाम में केक काटकर मनाया बेटी का जन्मदिन,
  • नम आंखों के साथ गाया “हैप्पी बर्थडे टू यू”..हादसे में एक साथ खो दी पत्नी और लाडली..

कवर्धा:- कभी खुशियों से भरा एक परिवार, अब सिर्फ यादों में रह गया है, कवर्धा के मुक्तिधाम में एक पिता ने अपनी 14 साल की बेटी का जन्मदिन मनाया, लेकिन जन्मदिन पार्टी नहीं, बल्कि अंतिम संस्कार से पहले मनाया.

इंद्रजीत भट्टाचार्य की बेटी आदित्री (14) और पत्नी परम भट्टाचार्य (46) की मौत चिल्फी घाटी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई, हादसे के दिन ही आदित्री का जन्मदिन भी था, जब बेटी का शव मुक्तिधाम पहुंचा, तो पिता ने उसके पसंदीदा केक के साथ जन्मदिन मनाया, टोपी पहनाई, मिठाई चढ़ाई, और गूंज उठा गीत “हैप्पी बर्थडे टू यू…” हर आंख नम थी, पिता की आंखों से अश्रुधारा बहती रही. बेटी की अर्थी  गुब्बारे से सजी रही बेटी की अर्थी

दरअसल, कोलकाता से महिला टीचर्स का एक ग्रुप बच्चों के साथ कान्हा नेशनल पार्क घूमने आया था, वापस लौटते समय चिल्फी घाटी में अकलघरिया के पास उनकी बोलेरो ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर मौत हुई, जबकि आदित्री और उसकी मां समेत चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, मां-बेटी की चिता एक साथ जली, और पूरे मुक्तिधाम में सन्नाटा छा गया, लोगों ने पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य को ढांढस बंधाया, और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इंद्रजीत भट्टाचार्य कवर्धा में मेडिकल एजेंसी में काम करते हैं. इंद्रजीत भट्टाचार्य की 2 बेटियां हैं जिसमें से 1 आदित्री भट्टाचार्य की मौत सड़क हादसे में हो गई. परिवार में अब सिर्फ पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य और उनकी बड़ी बेटी बची हैं. उनका पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रहता है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button