
आगामी दीपावली त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग किया…
जांजगीर चांपा:- आगामी दीपावली त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए, जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग किया गया, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले के थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत सघन पैदल पेट्रोलिंग किया गया.
- पुलिस द्वारा भीड़भाड़ जगहों, बस स्टैण्ड, बाजार क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के साथ साथ वाहनों की भी तलाशी की गई
- निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश एवं असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों पर सतत निगाह रखी जाएगी।
- आगामी दीपावली त्यौहार की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जांजगीर पुलिस एक्शन मोड में है
जिले में कानून- व्यवस्था बनाए* रखने और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में पुलिस ने जिले के थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत पैदल पेट्रोलिंग किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में जिले में पैदल पेट्रोलिंग निकालने से पहले पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। पैदल पेट्रोलिंग का मकसद कानून -व्यवस्था बनाए रखना और जनता को यह विश्वास दिलाना है कि पुलिस हर हाल में सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
जांजगीर चांपा पुलिस ने पैदल पेट्रोलिंग कर यह साफ संदेश दिया कि शांति भंग करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में SDOP चांपा यदुमणि सिदार, CSP जांजगीर सुश्री योगिताबाली खापर्डे, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।



