
राज्योत्सव 2025 में PM मोदी का प्रवास: नवा रायपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, 2000 जवानों की तैनाती, 1 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक रूट में कई बड़े बदलाव, कई मार्ग रहेंगे बंद…
- राज्योत्सव 2025 में PM मोदी का प्रवास
- नवा रायपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, 2000 जवानों की तैनाती,
- 1 नवंबर को भारी वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक रूट में कई बड़े बदलाव, कई मार्ग रहेंगे बंद…
1 नवंबर को राज्योत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास को देखते हुए प्रशासन के साथ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है 29 अक्टूबर से फोर्स को नवा रायपुर में तैनात किया जाएगा, पीएम मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा को दी गई है, उनके साथ 05 से अधिक आईजी, 12 DIG और करीब 2000 जवान तैनात किए जा रहे हैं, प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर आईजी रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा.
वही 1 नवंबर को नवा रायपुर में भारी वाहनों और यात्री बसों की नो-एंट्री रहेगी, आम जनता के मार्ग भी बदले जाएंगे, प्रधानमंत्री के रूट को पूरी तरह खाली रखा जाएगा, प्रधानमंत्री को माना एयरपोर्ट से सीधे सेक्टर-24 स्थित नवीन स्पीकर हाउस ले जाया जाएगा, वहां से वे अन्य कार्यक्रम स्थलों पर जाएंगे, एयरपोर्ट में मुख्य द्वार से प्रवेश बंद रहेगा और यात्री पुराने टर्मिनल बिल्डिंग से आ-जा सकेंगे.
ये रास्ते बंद रहेंगे…
- सुबह 8 से 10 बजे के बीच, जब प्रधानमंत्री रायपुर पहुंचेंगे, तब एयरपोर्ट टर्निंग से कायाबांधा, एकात्म पथ, सीबीडी बिल्डिंग रोड, मंत्रालय, मे-फेयर रोड से सेक्टर-24 तक का रास्ता बंद रहेगा, प्रवास के बाद रास्ता फिर खोला जाएगा.
- नवा रायपुर सेक्टर-24 से सेक्टर-2 स्थित सत्य साईं अस्पताल तक प्रधानमंत्री जाएंगे, वे सेक्टर-24 से मे-फेयर रोड, सीबीडी, मंदिर हसौद टर्निंग, परसदा स्टेडियम, झांझ तालाब मार्ग से गुजरेंगे, इस पूरे मार्ग को बंद रखा जाएगा.
- सेक्टर-2 से पीएम मोदी मंदिर हसौद टर्निंग, कायाबांधा, सेक्टर-20 स्थित शांति शिखर जाएंगे, यहां से एकात्म पथ होते हुए मंत्रालय के पीछे से विधानसभा भवन पहुंचेंगे.
- विधानसभा से एकात्म पथ होते हुए कायाबांधा से सेक्टर-24 स्थित ट्राइबल म्यूजियम जाएंगे, इस दौरान आसपास की चार सड़कों को बंद रखा जाएगा.
राज्योत्सव में आने के लिए 3 दिशाओं से पहुंचेंगे लोग…
- महासमुंद और आरंग दिशा से आने वाले राजू ढाबा होते हुए सेरीखेड़ी से कायाबांधा की ओर आएंगे.
- बलौदाबाजार और बिलासपुर दिशा से आने वाले मंदिर हसौद और सेरीखेड़ी होकर कायाबांधा के रास्ते सेक्टर-22 पहुंचेंगे
- दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा और बालोद से आने वाले पचपेड़ी नाका से माना, तूता मार्ग होते हुए मुक्तांगन पहुंचेंगे.अभनपुर दिशा से आने वाले माना-तूता से आएंगे.
पार्किंग से लोगों को लाने-ले जाने निःशुल्क 100 ई-रिक्शे लगेंगे… राज्योत्सव समारोह में आने वाले लोग कहीं भी ट्रैफिक जाम न फंसे और आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए नवा रायपुर में 16 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिसमें 10 हजार मोटरसाइकिल , 3000 कार और 5000 बस पार्क की व्यवस्था की गई है. ये सभी पार्किंग मेला स्थल से 01 किमी से 1500 मीटर दूरी पर हैं, पार्किंग से मेला स्थल पहुंचने के लिए लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसलिए 100 ई-रिक्शों के साथ ही बसें भी तैनात की जाएंगी, लोग इन पर नि:शुल्क यात्रा कर मेला स्थल में पहुंच सकेंगे.



