Dharmendra News: नहीं रहे धर्मेंद्र, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया दुख; नम आंखों से बॉलीवुड सितारों ने दी आखिरी विदाई…
- Dharmendra News: नहीं रहे धर्मेंद्र, राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने जताया दुख; नम आंखों से बॉलीवुड सितारों ने दी आखिरी विदाई…

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी हीमैन को श्रद्धांजलि, कहा- ‘धर्मेंद्र का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘जाने-माने एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, उन्होंने अपने दशकों लंबे शानदार करियर में कई यादगार परफॉर्मेंस दीं। भारतीय सिनेमा की एक बड़ी हस्ती के तौर पर, वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जो कलाकारों की नई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि, कहा- ‘भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, ‘धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक आइकॉनिक फिल्म पर्सनैलिटी थे। एक जबर्दस्त एक्टर थे, जो अपने हर रोल में आकर्षण और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग किरदान निभाए, अनगिनत लोगों के दिलों को छू लिया। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति’।
https://twitter.com/intent/follow?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1992884677124690030%7Ctwgr%5Ed74847de5383961c53ee69ffffa4c15f717ce568%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Flive%2Fentertainment%2Fdharmendra-update-live-ambulance-spot-outside-legend-actor-house-many-celeb-arriving-at-his-residence-2025-11-24&screen_name=narendramodi
आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे’, धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए बोले कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, ‘अलविदा धर्म पाजी। आपका जाना बहुत ही दुखदायी है। ऐसा लग रहा है, जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है। आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा। कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं। यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था। हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें.



