
रायगढ़ RPF कैंपस में चली बंदूक: जवान ने ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल को कनपटी पर मारी गोली,मौके पर मौत, मचा हड़कंप…
- रायगढ़ RPF कैंपस में चली बंदूक: आरपीएफ जवान ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली, मौके पर मौत.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से आज बुधवार को तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां RPF पोस्ट में ड्यूटी के दौरान एक प्रधान आरक्षक ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, घटना सुबह लगभग 4 बजे की है.
मृतक प्रधान आरक्षक की पहचान पी.के. मिश्रा के रूप में हुई है, जबकि गोली चलाने वाला जवान के.एस. लादेर बताया जा रहा है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी विषय को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि जवान ने गुस्से में आकर मिश्रा की कनपटी पर तमंचा सटाकर एक के बाद एक तीन से चार राउंड फायर कर दिए. गोली लगते ही पी.के. मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: घटना आरपीएफ पोस्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, फायरिंग के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
वरिष्ठ अधिकारी मौके पर, जांच जारी : सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद की पुष्टि हुई है, लेकिन असली वजह क्या थी, इसके लिए अधिकारियों ने गहन जांच के निर्देश दिए हैं, यह भी जांच की जा रही है कि क्या पहले भी दोनों के बीच विवाद या शिकायत हुई थी.
रेलवे क्षेत्र में दहशत: घटना के बाद रेलवे परिसर और आरपीएफ पोस्ट में दहशत फैल गई है पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.



