Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentBreaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

चांपा में घर में घुसकर लूट की वारदात-  04 अज्ञात बदमाशों ने महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटे, पुलिस की तलाश जारी…

  • चांपा में घर में घुसकर लूट की वारदात-  04 अज्ञात बदमाशों ने महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटे, पुलिस की तलाश जारी..

जांजगीर-चांपा :- चांपा बस स्टैंड के पास देशी शराब दुकान के समीप एक घर में बुधवार देर शाम चार अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। 53 वर्षीय परमेश्वरी देवांगन पर बदमाशों ने बेरहमी से हमला करते हुए उनके सोने के आभूषण लूट लिए। हमले के दौरान बदमाशों ने महिला के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन और पड़ोसियों की मदद से घायल महिला को तुरंत चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अचानक हुई इस वारदात से क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button