
आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच: शिवरीनारायण में नावों का निरीक्षण, 27 में से 4 नावें खराब पाई गईं..
- आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच: शिवरीनारायण में नावों का निरीक्षण, 27 में से 4 नावें खराब पाई गईं.
शिवरीनारायण:- जिला सेनानी महोदय एवं जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू के निर्देशानुसार आज शिवरीनारायण में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत नावों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का कार्य HAV 68 विशंभर राठौर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें शिवरीनारायण में पदस्थ आपदा प्रबंधन टीम के सभी सदस्य शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान नायक शिव साहू, सैनिक कृष्णा कुमार, राधेश्याम, अशोक पांडेय, ब्रजेश, वाहन चालक कमल किशोर, CMO नगर पंचायत शिवरीनारायण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। कुल 27 नावों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें से 8 नावें बहुत अच्छी स्थिति में, 9 नावें मध्यम स्तर की पाई गईं, जबकि 6 नावों में अधिक पानी भराव की समस्या पाई गई, इसके अलावा 4 नावें खराब पाई गईं, जिन्हें चिन्हांकित कर कंडम श्रेणी में रखा गया है।
निरीक्षण उपरांत 23 नावों को क्रमांक (नंबर) आवंटित कर प्रत्येक नाव पर चालक का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित किया गया। शेष नावों का निरीक्षण समयाभाव के कारण नहीं हो सका, जिन्हें आगामी निरीक्षण में जांच कर आवश्यक क्रमांक आवंटित किया जाएगा। इस निरीक्षण का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित राहत कार्य सुनिश्चित करना बताया गया।



