
दमाऊधारा में न्यू ईयर 2026 का खास जश्न, प्रकृति के बीच होगी नाइट कैंपिंग, बोनफायर और डीजे नाइट का आयोजन, इसमें शामिल होने कैसे करें बुकिंग…
- नववर्ष 2026 को यादगार बनाने के लिए सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में विशेष न्यू ईयर ईव नाइट कैंपिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में लोग प्राकृतिक सौंदर्य के बीच रोमांच, संगीत और मस्ती के साथ नए साल को यादगार बना सकेंगे.
सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा में नववर्ष 2026 के स्वागत को लेकर विशेष न्यू ईयर नाइट कैंपिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें पर्यटक और स्थानीय लोग प्रकृति की गोद में नए साल का जश्न मना सकेंगे, जंगल, पहाड़ और झरनों से घिरे इस खूबसूरत स्थल पर नववर्ष का स्वागत करना लोगों के लिए यादगार अनुभव होगा. आयोजकों ने बताया कि इस विशेष न्यू ईयर नाइट कैंपिंग कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित कैंपिंग की व्यवस्था की गई है, रात में टेंट में ठहरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे प्रतिभागी खुले आसमान और प्राकृतिक वातावरण के बीच रात बिताने का आनंद ले सकेंगे, यह कैंपिंग खास तौर पर रोमांच और सुकून दोनों का अनूठा संगम प्रदान करेगी.

कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए कई आकर्षक गतिविधियां रखी गई हैं, इसमें आउटडोर गेम्स, इनडोर गेम्स, बोनफायर नाइट और डीजे नाइट शामिल हैं, बोनफायर के चारों ओर संगीत और मस्ती के साथ नए साल का जश्न मनाने का अवसर पर्यटकों को मिलेगा, जो इस आयोजन को और भी खास बनाएगा. आयोजक की सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि दमाऊधारा के इस न्यू ईयर नाइट कैंपिंग पैकेज की कीमत 1099 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है, जिसमें भोजन की व्यवस्था भी शामिल है, उचित शुल्क में भोजन, ठहरने और मनोरंजन की सुविधाएं मिलने से यह पैकेज युवाओं, परिवारों और पर्यटकों के लिए आकर्षक विकल्प बन गया है.
दमाऊधारा की प्राकृतिक सुंदरता—झरनों की कलकल ध्वनि, पहाड़ियों के बीच जलती अलाव की आग और तारों से भरा आसमान, इस आयोजन की खूबसूरती को और बढ़ा देगा, अगर इस न्यू ईयर पार्टी को आप भी खास बनाना चाहते है तो, यहां पैकेज बुकिंग कर सकते है, वही इस न्यू ईयर कैंपिंग की अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए इस मोबाइल नंबर 9302655533 एवं 9165817355 पर संपर्क कर सकते हैं.



