
झीरम हत्याकांड के बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के खिलाफ FIR और नार्को टेस्ट की उठाई मांग, जांजगीर थाने में की शिकायत, कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा देखिए Video…
- झीरम हत्याकांड के बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के खिलाफ FIR और नार्को टेस्ट की उठाई मांग, जांजगीर थाने में की शिकायत, कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा देखिए Video..
रायपुर/जांजगीर-चांपा— भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के खिलाफ FIR दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस ने आवेदन सौंपा है, कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने जांजगीर दौरे के दौरान दिए गए बयान का हवाला देते हुए जांजगीर थाना, पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिदेशक को लिखित आवेदन दिया है, कांग्रेस का आरोप है कि जांजगीर प्रवास के दौरान जेपी नड्डा ने झीरम हत्याकांड का जिक्र करते हुए ऐसे बयान दिए, जो आपत्तिजनक हैं। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए न सिर्फ FIR दर्ज करने की मांग की है, बल्कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नार्को टेस्ट की भी मांग उठाई है, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बयान से जुड़ी सच्चाई सामने आनी चाहिए और कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस मामले की कानूनी जांच और तथ्यों के परीक्षण में जुटी हुई.



