
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
नए साल से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखे पूरी लिस्ट…
- नए साल से पहले जांजगीर-चांपा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखे पूरी लिस्ट..
जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस विभाग में नए वर्ष की शुरुआत से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बुधवार 31 दिसंबर की शाम पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत जिले में कुल 25 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इस तबादला सूची में 09 निरीक्षक, 03 उपनिरीक्षक, 08 सहायक उपनिरीक्षक और 05 आरक्षक शामिल हैं। आदेश के अनुसार जिले के कई थानों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल विभागीय कार्यों को और अधिक सुचारू बनाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नए पदस्थापित अधिकारियों से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।




