
नववर्ष की शुरुआत नहरिया बाबा के दरबार से, जांजगीर-नैला में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर…
- साल के पहले दिन नहरिया बाबा में रहती है हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़, नएवर्ष पर श्रद्धालु लेते हैं बाबा का आशीर्वाद…
जांजगीर नैला में स्थित नहरिया बाबा का मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र है. यहां नव वर्ष के दिन प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है. जांजगीर शहरवासी नए साल के अवसर पर नववर्ष की शुरूवात नहरिया बाबा (हनुमान मंदिर) के दर्शन करके अपने और अपने परिवार के खुशहाली की मनोकामना कर पूजा करते है. नहरिया बाबा मंदिर के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है. नए साल के अवसर पर यहां हजारों की संख्या में जांजगीर में साथ ही दूसरे जिले से भी लोग दर्शन करने आते है. यहां प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को यहां हनुमान चालीसा का पाठ होता है, साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं, जानिए श्रद्धालुओं ने क्या कहा….

कैसे पड़ा नहरिया बाबा नाम..जांजगीर नैला में नहर किनारे हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना होने के कारण इनका नाम नहरिया बाबा पड़ा है. यहां नहरिया बाबा के रूप में हनुमान जी की पूजा अर्चना होती है. जांजगीर के प्रसिद्ध नहरिया बाबा मंदिर में नववर्ष को लेकर प्रतिवर्ष आस्था का जनसैलाब उमड़ता है, हजारों की संख्या में भक्त यहां मंदिर पहुंचकर नहरिया बाबा के दरबार में मत्था टेकते है. वही मंदिर समिति द्वारा यहां भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण किया करते है, दिनभर मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहता है.
यह नहरिया बाबा मंदिर रेल्वे ट्रैक और नहर किनारे है. वही नववर्ष के दिन दिनभर भीड़ अधिक होने के कारण कुछ अनहोनी न हो जाए इसलिए भीड़ को देखते हुए रेल्वे ट्रैक के दोनो तरफ पुलिस के जवानों के अलावा सिक्योरिटी जवान पूरे समय व्यवस्था बनाने में लगे रहते है. इसी तरह शहर के अन्य मंदिरों में भी हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए भीड़ लगी रही.

वही नहरिया बाबा समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी और राहुल सिंह ने कहा की नए साल का आगाज श्रद्धालु देव दर्शन के साथ करते है वही आज 1 जनवरी को जांजगीर के नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में आस्था के साथ भगवान नहरिया बाबा (हनुमान जी) के दर्शन के लिए भक्त घण्टों तक लाइन में लगे हुए है, मंदिर में मत्था टेकते हुए श्रद्धालु मन्नतें मांग रहे है, साल बेहतर गुजरे इसी कामना के साथ लोग परिवार समेत मंदिर पंहुच कर दर्शन कर रहे है. मंदिर में भी नव वर्ष को लेकर काफी तैयारी की गई थी, पूरे मंदिर परिसर को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था, दिनभर भजन कीर्तन चल रहा है.



