
द लल्लनटॉप को सौरभ द्विवेदी का अलविदा, नई शुरुआत का दिया संकेत…
इंडिया टुडे समूह के वरिष्ठ संपादक और डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने अपने पद से विदाई ले ली है, लंबे समय से इंडिया टुडे समूह से जुड़े सौरभ द्विवेदी ने हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में द लल्लनटॉप के जरिए एक अलग और मजबूत पहचान बनाई। उनके नेतृत्व में यह प्लेटफॉर्म युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ और हिंदी मीडिया को नई दिशा मिली।
अपने इस फैसले की जानकारी सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने दो ट्वीट कर द लल्लनटॉप से अलग होने की पुष्टि की। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “शुक्रिया द लल्लनटॉप. पहचान, सबक और हौसले के लिए। और शुभकामनाएँ भविष्य के लिए. अपना साथ यहां समाप्त होता है. अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा. आप सबने भी बहुत सिखाया. शुक्रिया.”

इसके बाद दूसरे ट्वीट में सौरभ द्विवेदी ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी.”इस शेर के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि यह अंत नहीं, बल्कि आगे की किसी नई शुरुआत की भूमिका है।
फिलहाल सौरभ द्विवेदी के द लल्लनटॉप से अलग होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। साथ ही उनके अगले कदम को लेकर मीडिया जगत में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि उनके ट्वीट से यह साफ है कि वे कुछ समय के अध्ययन अवकाश के बाद किसी नए संकल्प और नई जिम्मेदारी के साथ सामने आ सकते हैं।
हिंदी पत्रकारिता में सौरभ द्विवेदी का योगदान अहम माना जाता है और उनके इस फैसले के बाद डिजिटल मीडिया जगत की निगाहें उनकी अगली यात्रा पर टिकी हुई



