Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurSpecial ReportsState & Local NewsVideo News

रायगढ़ ब्रेकिंग: महिला आरक्षक से बर्बरता का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फटी बनियान-अंडरवियर और जूतों की माला पहनाकर पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, नारी सम्मान से खिलवाड़ पर कानून का करारा जवाब, देखें वीडियो…

  •  महिला आरक्षक से बर्बरता का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फटी बनियान-अंडरवियर और जूतों की माला पहनाकर पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, नारी सम्मान से खिलवाड़ पर कानून का करारा जवाब, देखें वीडियो…

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में 27 दिसंबर को हुई हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की गंभीर घटना में महिला पुलिसकर्मी के साथ की गई अमानवीय बदसलूकी के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, इस मामले के मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न सिर्फ कानूनी बल्कि सख्त और कार्रवाई करते हुए समाज को स्पष्ट संदेश दिया है, महिला पुलिसकर्मियों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी को शहर में पैदल जुलूस निकालकर जनता के सामने पेश किया गया।

 

रायगढ़ के हेमू कालानी चौक से शुरू हुए इस जुलूस के दौरान आरोपी के चेहरे पर कालिख और लिपस्टिक पोती गई, उसे फटी बनियान, चड्डी पहनाकर जूतों की माला पहनाई गई, बड़ी संख्या में मौजूद आमजन इस कार्रवाई के गवाह बने, इसके बाद आरोपी को जमुनाहिंद चौक से न्यायालय तक लाया गया, यह कार्रवाई सिर्फ एक आरोपी को सजा देने तक सीमित नहीं थी, बल्कि समाज के लिए एक कड़ा संदेश था, कि महिला सम्मान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर की दोपहर तमनार क्षेत्र के CHP चौक में आंदोलन के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे। आक्रोशित उपद्रवियों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की, इसी दौरान महिला थाना प्रभारी सहित अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, बदसलूकी और वर्दी फाड़ने जैसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दिया गया, इस घटना ने न सिर्फ पुलिस महकमे बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया था, घटना के बाद रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। लगातार छापेमारी के बाद अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है, महिला पुलिसकर्मियों ने इस कार्रवाई के जरिए अपना आक्रोश और आत्मसम्मान का संदेश भी सामने रखा।

पुलिस अधिकारियों ने दो टूक कहा है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ हिंसा और महिला सम्मान पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे महिला वर्दी में हो या सामान्य जीवन में, महिला का सम्मान सर्वोपरि है, कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, फिलहाल इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है, यह पूरी कार्रवाई समाज को यह स्पष्ट संदेश देने के लिए है कि नारी गरिमा से खिलवाड़ करने वाले अपराधी चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, वे कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button