Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

जांजगीर-चांपा पुलिस का जन-जागरूकता अभियान, CSP योगिताबाली खापर्डे का संदेश- “लड़कों को पराठा और लड़कियों को कराटे का ज्ञान जरूरी” पामगढ़ में छात्र-छात्राओं को दिया सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का पाठ…

  • जांजगीर-चांपा पुलिस का जन-जागरूकता
  • अभियान, CSP योगिताबाली खापर्डे का संदेश- “लड़कों को पराठा और लड़कियों को कराटे का ज्ञान जरूरी”
  • पामगढ़ में छात्र-छात्राओं को दिया सुरक्षा व आत्मनिर्भरता का पाठ…

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा महिला जन- जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय विद्या निकेतन मॉडल कॉन्वेंट एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ में किया गया।

कार्यक्रम में जिले की सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “वर्तमान युग में लड़कों को पराठा और लड़कियों को कराटे का ज्ञान अवश्य होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन भविष्य निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है, ऐसे में बच्चों को बहकावे से बचते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।

सीएसपी ने नाबालिग बच्चों के घर छोड़कर भागने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि मोबाइल का सही उपयोग ज्ञान प्राप्ति के लिए किया जा सकता है। उन्होंने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पीछा करने एवं साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस हेल्पलाइन व साइबर शिकायत प्रणाली की जानकारी दी।

कार्यक्रम में निरीक्षक लालन पटेल यातायात शाखा ने चलचित्र के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस एवं बिना हेलमेट वाहन चलाना अपराध है तथा नाबालिग बच्चों को साइकिल का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

महिला सेल की प्रधान आरक्षक श्रीमती निशा पांडेय ने छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी। वहीं कराटे मास्टर श्रीमती रुक्मणी पांडेय ने महिलाओं को सशक्त बनाने में कराटे की भूमिका बताते हुए आत्मरक्षा का जीवंत प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के संचालक नरेंद्र पांडेय ने किया। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक लव कुमार तिवारी, दिनेश थवाईत, सुखसागर ओग्रे, अखिल शर्मा, अर्जुन यादव, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं तथा थाना पामगढ़ पुलिस टीम उपस्थित रही।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button