Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsRaipurState & Local News

बालेश्वर साहू गिरफ्तारी पर सियासत गरम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसान बनाम आरोपी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, नारायण चंदेल का कांग्रेस पर हमला, भूपेश बघेल ने जेल जाकर की मुलाकात, राजनीतिक द्वेष का आरोप, कांग्रेस ने कहा- सत्य की होगी जीत…

जांजगीर चांपा:- जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी मामले मे बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप के दौर थमने के नाम नहीं ले रहा है,,, बीजेपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेसी नेताओं को किसान को छोड़ कर आरोपी के साथ देने के आरोप लगाया है,, वही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खोखरा जेल पहुंच कर बालेश्वर साहू से मुलाक़ात की और बीजेपी पर राजनीतिक द्वेष के तहत बालेश्वर साहू पर की गई कार्रवाई बताया और उन्होंने कहा सत्य की होगी जीत…

जांजगीर चाम्पा जिला मे किसान के साथ धोखा धड़ी के मामले मे जैजैपुर विधायक की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं ने बीजेपी पर द्वेष वश कार्रवाई करने के आरोप लगाया है,, वही भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस वार्ता कर बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को न्यायलयिन प्रक्रिया बताया,, और कांग्रेसी विधायकों पर आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि किसान से साथ धोखा धड़ी करने के मामले मे mla बालेश्वर साहू के खिलाफ पुलिस ने विवेचना के बाद सबूतों के साथ कार्रवाई की है,, इसमें बीजेपी या सरकार के कोई लेना देना नहीं है, लेकिन जिस तरह के कांग्रेसी नेता बौखला कर नियमों के उलंघन करने मे जुटे है इससे साबित होता है कि कांग्रेसी नेता किसानों का साथ देने के बजाए आरोपी के साथ देने मे जुटे है,, अब भूपेश बघेल और चरण दास ममहंत को जवाब देना होगा कि कांग्रेस किसके साथ खड़ी है,

किसानों से धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल खोखरा में बंद जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू से आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की है, जेल में हुई इस मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने विधायक बालेश्वर साहू से पूरे प्रकरण और अब तक की गई कार्रवाई को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरी कार्रवाई को गलत बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने की नीयत से ऐसी कार्रवाई कर रही है, यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। भूपेश बघेल ने कहा कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ है, उन्होंने भरोसा जताया कि जब सच्चाई सामने आएगी, तो सत्य की जीत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता विधायक बालेश्वर साहू के साथ मजबूती से खड़े हैं।

धोखाधड़ी के मामले में विधायक बालेश्वर साहू को न्यायालय ने 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजा है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि इस मामले में भाजपा राजनीति कर रही है, लेकिन उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और अंततः सच सामने आएगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button