Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

जांजगीर में पहली बार पुलिस झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, महिला कमांडो, सड़क सुरक्षा मितान व सबरिया समाज की रही सहभागिता, पुलिस जनजागरूकता झांकी ने गणतंत्र दिवस पर हासिल किया दूसरा स्थान…

  • जांजगीर में पहली बार पुलिस झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, महिला कमांडो,
  • सड़क सुरक्षा मितान व सबरिया समाज की रही सहभागिता, पुलिस जनजागरूकता झांकी ने गणतंत्र दिवस पर हासिल किया दूसरा स्थान..
जांजगीर चांपा:- जिला मुख्यालय जांजगीर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष का समारोह विशेष और ऐतिहासिक हुआ, पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस विभाग की झांकी निकली जिसमें महिला कमांडो, सबरिया समाज तथा सड़क सुरक्षा मितानो की सहभागिता देखने को मिली, जो परेड और आकर्षक झांकी के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक सहभागिता और जन-जागरूकता का संदेश दिया. जिला पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले में पहली बार लोगों की जागरूक करने सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यह झांकी और परेड निकली है.वही यह झांकी दूसरा स्थान प्राप्त की है.

गणतंत्र दिवस के इस गौरवमयी अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा प्रस्तुत जनजागरूकता झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, इस झांकी के माध्यम से पुलिस विभाग की विभिन्न सामाजिक व जनहितकारी योजनाओं को आमजन के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, झांकी के आगे-पीछे महिला कमांडो की सशक्त टीम दिखाई दी, जो नारी शक्ति और नशा मुक्ति का प्रतीक है, ये महिला कमांडो गांव-गांव जाकर अवैध शराब बिक्री व शराब सेवन की जानकारी जुटाने के साथ हर चुनौती के लिए तत्पर रहती हैं.

झांकी में “ऑपरेशन उपहार” योजना के तहत सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया, जिसमें दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरण को दर्शाया गया, साथ ही “सड़क सुरक्षा मितान” योजना के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने और उन्हें राहवीर योजना के अंतर्गत पुरस्कृत करने की पहल को भी प्रस्तुत किया गया.
इसके अलावा झांकी में स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया, जिले के आदिवासी गोड़ समाज के लोग विजय श्री फाउंडेशन के तहत फिनाइल, कार वॉश सहित अन्य उत्पाद बनाकर स्वरोजगार अपना रहे हैं और शराब निर्माण छोड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं, यह झांकी न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली को दर्शाती है, बल्कि सेवा, सुरक्षा और विश्वास के साथ समाज को जागरूक करने का सशक्त संदेश भी देती है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button