
धान खरीदी की मांग को लेकर किसानो के साथ कांग्रेस करेगी 28 जनवरी को एस.डी.एम. कार्यालय का घेराव…
- धान खरीदी की मांग को लेकर किसानो के साथ कांग्रेस करेगी 28 जनवरी को एस.डी.एम. कार्यालय का घेराव..
जांजगीर जिला कांग्रेस कमेटी जंाजगीर-चांपा के निर्देश पर नगर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जांजगीर एवं किसानों के द्वारा एस.डी.एम. कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए नगर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जांजगीर के अध्यक्ष रामबिलास राठौर, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जांजगीर (ग्रामीण) के अध्यक्ष विजय प्रकाश तिवारी, एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि विष्णुदेव साय सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण वर्तमान 2026 के खरीफ फसल की खरीदी हेतु किसानों को टोकन नही दिया जा रहा है। इस कुशासन के खिलाफ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जांजगीर एवं किसानों के द्वारा जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में एस.डी.एम. कार्यालय जांजगीर का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर के जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व सांसद, विधायक प्रत्याशी, निगम, आयोग, मंडल, बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व सदस्यगण, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., अन्य विभाग प्रकोष्ठ, के पदाधिकारी, नगर पंचायत के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष, पार्षद, अध्यक्ष प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व एल्डरमेन, कांग्रेस समर्थक, सरपंच, पंच, कार्यकर्ता, समर्थक उपस्थित रहेंगे। रामबिलास राठौर एवं विजय प्रकाश तिवारी (बबला महराज) अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी जांजगीर (ग्रामीण) ने इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।



