
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: मोहतरा में फ्लाई ऐश प्रदूषण से फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, शिवरीनारायण- बिर्रा मार्ग पर चक्का जाम, भारी वाहनों की आवाजाही ठप…
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में फ्लाई ऐश प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा, प्रदूषण से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और शिवरीनारायण–बिर्रा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई, ग्रामीणों का आरोप है कि फ्लाई ऐश ढोने वाले वाहनों की वजह से गांव का स्कूल खेल मैदान, सड़क, तालाब, चारागाह और नाला क्षेत्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ग्रामीणों ने फ्लाई ऐश ढुलाई पर तत्काल रोक लगाने और डंपिंग को कंपनी परिसर में शिफ्ट करने की मांग की है। इसके साथ ही प्रभावित खेल मैदान, चारागाह और नाला क्षेत्र को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग भी की जा रही है, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं और प्रशासन से त्वरित व ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।




