Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

धान खरीदी की तिथि बढ़ने से किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किसानों ने जताया आभार, भाजपा नेताओं ने समिति प्रभारियों से की मुलाकात…

  • धान खरीदी की तिथि बढ़ने से किसानों में खुशी
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किसानों ने जताया आभार
  • भाजपा नेताओं ने समिति प्रभारियों से की मुलाकात…

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने के फैसले से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। धान बेचने में आ रही समस्याओं को देखते हुए सरकार ने किसानों के हित में यह अहम निर्णय लिया, जिसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की समय-सीमा में किए गए इजाफे के बाद यह निर्णय जमीनी स्तर पर सही ढंग से लागू हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा नेताओं ने धान खरीदी समितियों के प्रभारियों से मुलाकात की।

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चमन शिव सिंह और किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग तिवारी उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने समिति प्रभारियों से धान खरीदी की स्थिति, किसानों को हो रही दिक्कतों और व्यवस्था को लेकर जानकारी ली तथा शासन के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button