
PoliticsJanjgir–Champa
स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम, पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही खास…
- स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम, पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही खास…
जांजगीर चांपा: – 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला भाजपा के सक्रिय कोषाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष बनने के बाद पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की सक्रियता विशेष रूप से देखने को मिली। कार्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं और कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।



