
भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण, रंगोली और पूजन के साथ हुआ भव्य आयोजन, वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संघर्ष और इतिहास को किया याद…
- भाजपा स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
- जिला कार्यालय में ध्वजारोहण, रंगोली और पूजन के साथ हुआ भव्य आयोजन
- वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संघर्ष और इतिहास को किया याद…
जांजगीर चांपा : जिला भाजपा कार्यालय में आज 6 अप्रैल को हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम कल शाम कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यालय को झालर एवं दीपक से सजाया गया महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यालय में भारत माता एवं कमल फूल की रंगोली बनाई गई। आज 6 अप्रैल को सुबह जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ध्वजारोहण कार्यालय में किया गया उसके पश्चात् भारत माताएवं दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना कर उनका स्मरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंद चौधरी महामंत्री जिला भाजपा के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अम्बेश जांगड़े जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की गई।

वरिष्ठ पदाधिकारियों के स्वागत समारोह के बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा भाजपा पार्टी के इतिहास एवं पार्टी की स्थापना करने वाले पुरोधाओं को उनके संघर्षों को याद किया गया, गुलाब सिंह चंदेल पूर्व जिलाध्यक्ष के द्वारा उद्बोधन में उन्होंने बताया कैसे 1980 में भाजपा का पहला अधिवेशन बॉम्बे में हुआ था कैसे पार्टी ने संघर्ष करके 2 लोकसभा सीट से 300 सिट का आंकड़ा पार किया कितना संघर्ष करना पड़ा था हमारे भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को। उन्होंने बताया कि बॉम्बे में हुआ पहले अधिवेशन में माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था; अंधेरा छटेगा , सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी ने बताया फिरोजशाह कोटला मैदान में 1980 में भाजपा की प्रथम नींव रखी गई थी। जिसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी थे। कार्यक्रम समापन पर सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपस्थिति रहे: गुलाब सिंह चंदेल,चुन्नीलाल साहू, अमर सुलतानिया, सत्यलत मिरी , रजनी साहू, कार्तिकेस्वर स्वर्णकार, गुरुदयाल पाटले, रवि पाण्डेय, रेखा गढ़वाल,जितेंद्र देवांगन, अमन प्रताप सिंह , नंदनी राजवाड़े। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारीगण, अर्चना देवांगन, अन्नू शकुन , शारदा देवांगन, आनंद मिरी , आशु गोस्वामी, पंकज अग्रवाल,धनंजय सिंह, लक्ष्मी देवांगन, राम खूबवानी,नरेंद्र कौशिक,आकाश सिंह, संतोषी सिंह, मनोज अग्रवाल,अनिल शर्मा, हितेश यादव, सोनू यादव रोहित कुलदीप, प्रतिमा डहरे, पुष्पेंद्र निर्मलकर, रामेश्वर पटेल, संतोषी साहू, सूरज गोस्वामी, अनुराग तिवारी, कालू सेन, कमल, संजीता माली, सोनू यादव, संतोष थवाईत, यशवंत साहू,रोहित कुलदीप, कमल, डॉ जागृति, रिया, उपस्थित रहे.



