Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
National NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि में वृद्धि, अब 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित…

  • अग्निवीर सेना में भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन की तिथि में वृद्धि,
  • अब 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा / भारतीय थल सेना कार्यालय द्वारा अग्निवीर में भर्ती हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पहले ऑनलाईन आवेदन एवं पंजीयन हेतु 01 अप्रैल 2026 की समयसीमा निर्धारित की गई थी। जिसमे वृद्धि करते हुए आवेदन अब 10 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित किया गया है। यह अधिसूचना भारतीय सेना के आधिकारिक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर भी उपलब्ध है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर कैटैगरी (पुरुष) में जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर ट्रेडमैन (दसवी), ट्रेडमेन (आठवीं) अग्निवीर (महिला) सेना पुलिस तथा स्थाई कैडर में नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार सेना शिक्षा तथा धर्म शिक्षक के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इच्छुक तथा योग्य पुरूष अथवा महिला उम्मीदवार वेबसाईट पर उपलब्ध विभिन्न पदों की अर्हता के अनुसार आवेदन कर सकते है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button