Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsAccidentBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsRaipurState & Local News

वेदांता प्लांट हादसा अपडेट: बॉयलर विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत, 25 से अधिक घायल, PMO ने लिया संज्ञान, किया मुआवजे का ऐलान….

  • वेदांता प्लांट हादसा अपडेट: बॉयलर विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत, 25 से अधिक घायल, PMO ने लिया संज्ञान, किया मुआवजे का ऐलान.
सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र अंतर्गत सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बड़ा हादसा हो गया, प्लांट की 600 मेगावॉट यूनिट-1 में बॉयलर के बॉटम रिंग हेडर या स्टीम पाइप फटने से भीषण विस्फोट हुआ, इस दौरान करीब 500 डिग्री तापमान की गर्म भाप अचानक मजदूरों पर फैल गई, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में अब तक 12 मजदूरों की मौत की पुष्टि सामने आ रही है, जबकि 25 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, घायलों को तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ स्थित फोर्टिस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है, डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है।
हादसे के बाद प्लांट परिसर में दहशत का माहौल बन गया और कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया गया, प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।
पीएमओ ने लिए संज्ञान…इस भीषण हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी संज्ञान लिया है। पीएमओ की ओर से जारी संदेश में घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है, ट्वीट में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित विद्युत संयंत्र में हुई दुर्घटना अत्यंत दुखद है, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है, वहीं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।
साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है, प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही जा रही है।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, जिससे यह भयावह हादसा सामने आया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button