
जांजगीर-चांपा में 9 दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन, जगतगुरु रामभद्राचार्य करेंगे कथा वाचन, 27 अप्रैल से 5 मई तक शिवरीनारायण तेंदुआ में जुटेंगे श्रद्धालु…
- जांजगीर-चांपा में 9 दिवसीय राम कथा का भव्य आयोजन
- जगतगुरु रामभद्राचार्य करेंगे कथा वाचन
- 27 अप्रैल से 5 मई तक शिवरीनारायण तेंदुआ में जुटेंगे श्रद्धालु..
जांजगीर चांपा जिले में इस बार एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है,,जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है,,जगतगुरु श्री रामभद्राचार्य 27 अप्रैल से 5 मई तक जिले के दौरे पर रहेंगे और 9 दिनों तक राम कथा का वाचन करेंगे,,यह धार्मिक आयोजन शिवरीनारायण के पास स्थित ग्राम तेंदुआ के राम मिलेंगे आश्रम में किया जाएगा,,
इस दौरान कथा का मुख्य विषय “शबरी की निष्ठा” और “शबरी देखि राम गृह आए” रहेगा,,कथा के माध्यम से भगवान राम और माता शबरी के अटूट प्रेम,,भक्ति और समर्पण को सरल भाषा में श्रद्धालुओं के सामने प्रस्तुत किया जाएगा,,कार्यक्रम को लेकर राम मिलेंगे आश्रम के संस्थापक अशोक हरवंश ने बताया कि इस आश्रम का शिलान्यास 22 जनवरी 2023 को स्वयं श्री रामभद्राचार्य जी के करकमलों से किया गया था.
अब आश्रम के पूर्ण होने के बाद पहली बार इतना बड़ा धार्मिक आयोजन यहां होने जा रहा है, जिसमें देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, उन्होंने यह भी कहा कि शिवरीनारायण क्षेत्र को माता शबरी की नगरी के रूप में जाना जाता है, ऐसे में यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से और भी खास हो जाता है,,कथा के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं, आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की जा रही है,,कथा स्थल पर रोजाना भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा,जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे।
अशोक हरवंश ने क्षेत्रवासियों और आसपास के जिलों के लोगों से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर का लाभ लें, कथा श्रवण करें और धर्म के प्रति अपनी आस्था को और मजबूत बनाएं,,उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक वातावरण बनता है बल्कि क्षेत्र की पहचान भी पूरे प्रदेश में बढ़ती है।




