
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
रेत माफियाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक व्यास कश्यप, ग्रामीणों की शिकायत पर देर रात तक धरने पर बैठे, टास्क फोर्स ने 5 हाइवा किए सील, कार्रवाई के दौरान राजनीतिक संरक्षण और अवैध कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा…
- रेत माफियाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे विधायक व्यास कश्यप, ग्रामीणों की शिकायत पर देर रात तक धरने पर बैठे, टास्क फोर्स ने 5 हाइवा किए सील, कार्रवाई के दौरान राजनीतिक संरक्षण और अवैध कारोबार को लेकर बड़ा खुलासा..
जांजगीर चाम्पा जिला मे रेत का अवैध कारोबार दिन रात धड़ल्ले से चल रहा हैं,दिन मे ट्रेक्टर और रात मे राजनीति संरक्षण प्राप्त सफ़ेद पोस रेत के अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं,रेत माफियाओ को राजनीतिक संरक्षण का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की शाम जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप केवा नवापारा क्षेत्र के दौरा मे पहुंचे,और ग्रामीण महिलाओ की शिकायत के बाद रेत माफियाओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रात मे ही धरना मे बैठ गए, जहाँ बीजेपी के नेता ने कार्रवाई करने गए तहसीलदार को ही धमकाते हुए कार्रवाई के लिए चुनौती दे डाली।
जांजगीर चाम्पा जिले ने रेत माफियाओ का बोल बाला हैं,हसदेव नदी और महानदी मे जेसीबी मशीन और चैन माउन्टेन मशीन से खुदाई कर बड़े बड़े हाइवा मे लोडकर धड़ल्ले ने रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं, नवागढ़ ब्लाक के केवा,भादा नवागाव,,पीथमपुर जैसे कई रेत घाट से अवैध रूप से रेत निकाल रहे हैं, नवापारा और केवा गांव की महिलाओ ने कई बार बड़े बड़े हाइवा चलने से गांव की सड़को के खराब होने की शिकायत की,लेकिन रेत माफिया शिकायतकर्ता महिलाओ को ही जान से मारने तक की धमकी दे दी, सोमवार को विधायक ब्यास कश्यप जब दौरा मे केवा गांव पहुंचे तक ग्रामीण महिलाओ ने रेत के अवैध कारोबार को रोकने के लिए विधायक को खरी खोटी सुनाई, जिसके बाद विधायक ब्यास कश्यप ने राजस्व,खनिज और पुलिस विभाग को अवैध रेत उतखन्न की फोन से सूचना दी और खुद सड़क मे धरना खडे हो गए, विधायक की इस एक्शन से रेत माफियाओ मे हड़कंप मच गया,और चैन माउन्टेन हाइवा को लेकर अँधेरे मे छुपा दिए, इसके बाद जिला टास्क फ़ोर्स की टीम मौके मे पहुंची और पांच हाइवा को सील किया।

विधायक ब्यास कश्यप की शिकायत पर टास्क फ़ोर्स की कार्रवाई से बौखलाए बीजेपी नेता तहसीलदार के सामने ही अपनी करतूत बताने लगे और टास्क फ़ोर्स को ही चुनौति दे दी कि उसके द्वारा भी सैकड़ों हाइवा रेत डंप करके रखा गया हैं किसी अधिकारी मे हिम्मत हो तो कार्रवाई करके दिखाए बीजेपी नेता ने कहा कि यहाँ भाजपा कांग्रेस के साथ कई राजनितिक दलों से जुड़े लोगो का कारोबार चलता हैं, तहसीलदार ने भी बीजेपी नेता से शासन प्रशासन के आदेश पर रेत के अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का दावा किया और विधायक की शिकायत पर 5 हाइवा के खिलाफ जप्ती की कार्रवाई भी किया और एफआईआर दर्ज भी करने की तैयारी कर लीं हैं,
सोमवार की रात 11 बजे तक केवा गांव मे विधायक सड़क मे धरना मे बैठे रहे और रेत माफियाओ के खिलाफ टास्क फ़ोर्स द्वारा कार्रवाई करने के बाद धरना समाप्त किया और उन्होंने रेत माफियाओ को शासन प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारिओ पर संरक्षण देने का आरोप लगाया हैं।।



