
PM मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ, जांजगीर-चांपा में देवी दाई मंदिर में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं…
- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में किया: भजन कीर्तन
जांजगीर चांपा:- पीएम नरेंद्र मोदी के 10 जून को भारतीय राजनीति में नया कीर्तिमान बनाने के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा के द्वारा देवी दाई मंदिर बस्ती में हनुमाल चालीसा का पाठ कर पूजा आरती की गई।26 मई 2014 को पहली बार पीएम की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने 10 जून को कार्यकाल के 4399 दिन पूरे करते हुए देश के सबसे लम्बे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू का 64 साल पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही मोदी 3 बार सीएम,3 बार पीएम के रूप में लगातार 9013 दिन सत्ता के शिखर पर रहने वाले देश के एकमात्र नेता बन गए है।

सरकार के 12 साल पूरे होने पर जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकास साथ साथ बड़े है।80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन,4 करोड़ से अधिक लोगो को अटल आवास के तहत पक्के मकान,50 करोड़ लोगों को 5 लाख रु तक स्वास्थ्य बीमा 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को उज्जवला योजना के तहत, गैस सिलेंडर कनेक्शन मिला है। 12 वर्षों के विकास के संदर्भ में जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने बताया 1.45 लाख किमी सड़के और 3000 किमी एक्सप्रेसवे बन गये। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओ में शामिल हुआ। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे, नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष, रामदेव कुमावत जिला संगठन प्रभारी, अम्बेश जांगड़े जिलाध्यक्ष, गुलाब सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह, अमर सुलतानिया, नंदनी रजवाड़े, रेखा गढ़वाल, आशुतोष गोस्वामी, राकेश रूपवानी, हितेश यादव (मंडल अध्यक्ष), अनिल शर्मा,विवेक सिंह (मंडल महामंत्री),नवीन राठौर,सुधीर अग्रवाल,नारायण देवांगन, अजीत गड़ेवाल,रितेश राठौर,मोहन यादव,मोती डहरिया,अमित यादव,सुनील कश्यप,प्रेमलता कौशिक,मनीषा गोपाल,शिवानी कहरा,संजीता माली,प्रतिमा डेहरे,उर्मिला निर्मलकर,नन्द कुमारी खरसन,अंजनी राठौर,रिया यादव,अभिषेक पांडेय,सोनू यादव,रामचंद्र गोपाल,कमल राठौर,गोलू दुबे,प्रदीप राठौर,गजेंद्र कर्ष,श्याम यादव,पिंकल माली,हरिहर आदित्य,हरि सोनवानी,छत्रपाल विजय,पिंकू राठौर,बादल बजाज,पंकज कहरा,संतोष श्रीमोर,शैल राठौर,पुष्पेंद्र निर्मलकर,चुन्नी लाल राठौर,राहुल सेन,आलोक मिश्रा,प्रेम थवाईत,अखिलेश यादव,अंकित राठौर,विनोद गोपाल,पिंकल माली,देवानंद गढ़वाल,बबुआ गुप्ता,राहुल यादव,अंकित राठौर,अभिमन्यु राठौर,जितेंद्र देवांगन,टिंगाराम सारथी,अनिल सारथी,संतोष साहू,पंडित सुदीप उपाध्याय,पंडित ललित पाण्डेय, सूर्यप्रताप सिंह शिव चमन सिंह,पिंकी तलवानी



