Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsJanjgir–ChampaPoliticsRaipurState & Local News

कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए जाने के आरोप पर टीएस सिंहदेव का पलटवार, बोले- क्या भाजपा विजय शर्मा और मुख्यमंत्री का इस्तेमाल कर रही है? 

  • कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल किए जाने के आरोप पर भड़के टीएस सिंहदेव,
  • बोले- क्या भाजपा विजय शर्मा और मुख्यमंत्री का इस्तेमाल कर रही है? 
  • मैं अपनी विचारधारा से कांग्रेस में हूं, कोई मेरा इस्तेमाल नहीं कर रहा

जांजगीर चांपा:- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा दिए गए उस बयान, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस टीएस सिंहदेव का इस्तेमाल कर रही है, इस पर पलटवार करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि यदि यही तर्क माना जाए तो क्या भाजपा विजय शर्मा या मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा के नेता अपनी विचारधारा से पार्टी से जुड़े हैं, वैसे ही वह भी अपनी विचारधारा के आधार पर कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। सिंहदेव ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए काम करना होता है। कहीं जमीन की नाप नहीं हो रही हो, कहीं थाने में गलत कार्रवाई हुई हो, बिजली, पानी या ट्रांसफार्मर की समस्या हो अथवा जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं में गड़बड़ियां हों, इन मुद्दों को उठाना उनका कर्तव्य है, उन्होंने कहा कि यदि जनता की समस्याओं के लिए आवाज उठाने को कोई “इस्तेमाल” कहता है, तो उन्हें ऐसा इस्तेमाल होने पर कोई आपत्ति नहीं है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button