
‘यह लोकतंत्र है, किसी की जागीर नहीं’ – टीएस सिंहदेव, विधायकों की निधि रोकने और डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना…
- ‘यह लोकतंत्र है, किसी की जागीर नहीं’ – टीएस सिंहदेव,
- विधायकों की निधि रोकने और डॉक्टर पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना…
- विधायकों की राशि रोकना लोकतंत्र के खिलाफ – टीएस सिंहदेव
जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी द्वारा विधायकों की राशि रोके जाने और कांग्रेस विधायक के पुत्र चिकित्सक के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों की समान भूमिका होती है और संविधान के तहत जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध संसाधनों या निधियों में कटौती करना बेहद छोटी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है, सिंहदेव ने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस विधायक के पुत्र, जो एक योग्य डॉक्टर हैं, को केवल सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था में दवाइयों की कमी जैसे मुद्दे उठाने पर नौकरी से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है और ऐसे समय में योग्य चिकित्सकों को हटाना जनहित के खिलाफ है। सिंहदेव ने कहा कि उनके लिए वह किसी विधायक का बेटा नहीं, बल्कि एक प्रशिक्षित और जरूरतमंद स्वास्थ्य सेवा देने वाला डॉक्टर है, उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं खुद बताती हैं कि प्रदेश में शासन और प्रशासन किस दिशा में चल रहा है।



