Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhGovernmentJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पहुंचेंगे राछा पोड़ी, सत्य निज नाम आश्रम के सत्संग में करेंगे शिरकत, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए कौन हैं बाबा कबड्डी दास और क्या है सत्य निज नाम का दर्पण…

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पहुंचेंगे राछा पोड़ी, सत्य निज नाम आश्रम के सत्संग में करेंगे शिरकत, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात, जानिए कौन हैं बाबा कबड्डी दास और क्या है सत्य निज नाम का दर्पण…

जांजगीर चांपा जिला का राछा पोड़ी मे आज 14 जून को दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रवास पर रहेंगे, जिसकी तैयारी हो चुकी हैं, राछा गांव मे सत्य निज नाम आश्रम मे आयोजित सत्संग मे मुख्यमंत्री के साथ कई मंत्री शिरकत करेंगे और हेलीपेड के पास बने शासकीय मंच से जांजगीर चाम्पा जिला के हुए करोडो रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे,क्या हैं सत्य निज नाम और कौन हैं बाबा कबड्डी दास जानिए।

जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ ब्लाक मे राछा पोड़ी गांव के एक साधारण परिवार मे जन्मे कबड्डी दास वैसे तो पहले धार्मिक विचार धारा के थे, गांव मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रमो मे भी देवताओं का रोल अदा करते थे, लेकिन एक दिन उनके अंतःमन मे बड़ा परिवर्तन आया और उन्होंने मूर्ति पूजा के बजाए स्वयं की उपासना करना शुरू कर दिया, कबड्डीदास बाबा ने बताया कि उनके इस स्वभाव को गांव के लोग उपहास उड़ाते कुछ पागल कहते लेकिन उन्होंने सबसे पहले अपने घर से ही नशे की मुक्ति का अभियान शुरू किया और लोगो को नशा के नुकसान बता कर उनको समस्याओ का समाधान बताया, वक्त गुजरता गया और धीरे धीरे प्रदेश भर ने इनके शिष्य बनते गए, प्रदेश के साथ ही अलग अलग राज्यों मे भी सत्य निज नाम का प्रचार प्रसार हुआ और लोग जुडते गए, बाबा कबड्डी दास अपने शिष्यों से कुछ नहीं लेते, लेते हैं तो सिर्फ मांस मदिरा और दुर्व्यवसन को छोड़ने की शपथ लेते है, साथ में पर्यावरण संरक्षण और बली प्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं।

सत्य निज नाम आश्रम के सचिव ने बताया कि इस आश्रम से जुड़ने के लिए किसी भी तरह से कोई बंधन नहीं हैं, सभी जाति वर्ग के लोग जुड़ सकते हैं, सिर्फ अपने गलत आदतों को छोड़ने के बाद अपनी आत्मा की ही आराधना करना होता हैं, आश्रम से एक दर्पण लगा हुआ हैं जो साल मे सिर्फ एक बार 14 जुलाई को खुलता हैं, और आश्रम के सभी शिष्य आइना मे अपना स्वच्छ स्वरूप देख कर अपनी आत्मा को भी स्वच्छ बनाने हैं,,वैसे तो इस आश्रम मे बाबा का आशीष लेने के लिए अलग अलग समय ने कई मंत्री विधायक और जनप्रतिनिधि आते रहते हैं, लेकिन इस बार 14 जून को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके साथ कई मंत्री सत्संग मे शिरकत करेंगे।

सत्य निज नाम आश्रम का मूल मंत्र सत्य ही ईश्वर हैं और आत्मा मे ईश्वर का वास होता हैं, इसलिए अपने आत्मा को पहचान कर सांसारिक जीवन के लोभ मोह और दुर्व्यसन को छोड़ कर अपने आप की सेवा कर अपना जीवन सुख मय बनाने का आह्वान करते हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button