छत्तीसगढ़ में 23 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल: कई जिलों के बदले कलेक्टर, विभागों में भी नई जिम्मेदारियां, नगरीय प्रशासन, जल जीवन मिशन और पर्यटन मंडल में भी महत्वपूर्ण बदलाव…
सक्ती, मुंगेली, कांकेर, कबीरधाम और गरियाबंद में बदले प्रशासनिक मुखिया

छत्तीसगढ़/ राज्य शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 23 IAS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव, कलेक्टर और विभिन्न विभागों के संचालक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। वहीं कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। कुंदन कुमार को कांकेर, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली, जयश्री जैन को सक्ती और तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गरियाबंद सहित अन्य जिलों में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
प्रशासनिक फेरबदल में दुर्ग नगर निगम को नई आयुक्त लीना कोसम मिली हैं। रिमिजियुस एक्का को मिशन संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार, जबकि भोसकर विलास संदिपान को नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पर्यटन मंडल, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण सहित कई विभागों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।