Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

नागपंचमी के अवसर पर पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े जप्त: 1 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद रही जांजगीर-चांपा पुलिस, ड्रोन-CCTV से संदिग्धों पर नजर…

  • पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती: 5500 स्टील के कड़े उतरवाए,
  • संभावित हमले में इस्तेमाल हो सकने सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए युवकों के स्टील के कड़े उतरवाए
  • पुलिस की ड्रोन कैमरा, एवं क्षेत्र की CCTV कैमरा से भीड़भाड़, संदिग्धों पर रखी जा रही थी कड़ी निगरानी
  • करीब 1 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पुलिस की मुस्तैदी, संदिग्ध युवकों पर पैनी नजर
  • यातायात व्यवस्था भी रहे चाक चौबंद व्यवस्था
  • मेले में अलग- अलग व्यक्तियों द्वारा पाकिट, बैग एवं झोले में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई
  • साइबर जागरूकता का भी बना आकर्षण

महिला कमांडो, पहाड़ मित्र और वालेंटियर्स का सराहनीय सहयोग: जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदलहा पहाड़ में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून -व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए। पुलिस की सक्रियता से मेले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

हमले में इस्तेमाल हो सकने वाले 5500 स्टील के कड़े उतरवाए: SP के निर्देशन में मेले में अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ASP डॉ. युलैण्डन यार्क एवं ASP यातायात श्री उदयन बेहार तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए युवकों की जांच की।

इस दौरान करीब 5500 नग भारी स्टील के कड़े उतरवाकर पुलिस ने जमा कराए। कई कड़े इतने भारी और मजबूत पाए गए, जिनका उपयोग मारपीट अथवा हमले में हथियार के रूप में किया जा सकता था। कुछ युवकों द्वारा हाथ में पहनने वाले स्टील के पंचनुमा हथियार भी पाए गए, जिन्हें तत्काल उतरवाकर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

शराब की 150 पाव बोतलें जब्त: मेले में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने शराब के अवैध सेवन एवं उससे होने वाली संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए भी कार्रवाई की। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा पाकिट, बैग एवं झोले में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

पुलिस की पैनी नजर, लगातार पेट्रोलिंग: पुलिस टीम द्वारा मेले में लगातार पेट्रोलिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए भीड़ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया।

साइबर जागरूकता का भी बना आकर्षण: साइबर जागृति अभियान के तहत मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, डिजिटल सतर्कता एवं ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने के संबंध में जागरूक किया गया। दल्हा पहाड़ के शीर्ष, मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर साइबर जागरूकता सेल्फी स्टैंड/जोन बनाए गए।

श्रद्धालुओं ने “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

महिला कमांडो, पहाड़ मित्र और वालेंटियर्स का सराहनीय सहयोग: मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महिला कमांडो टीम ग्राम पड़रिया, पहाड़ मित्र, वालेंटियर्स, भीम रेजिमेंट, डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, आश्रम परिवार समिति एवं वन प्रबंध समिति का सराहनीय सहयोग रहा।

यातायात व्यवस्था भी रही चाक-चौबंद: बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, बलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई। पुलिस की यातायात व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं एवं वाहनों की आवाजाही सुचारू रही और वाहनों को सुरक्षित रखा गया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button