Advertisment
b9bd917b-e434-44a9-9967-3ecc53eb391d
232a4871-27e6-4891-83cf-cc7911c4b7c1
8b8dd6bc-f9bf-40a2-80b7-1a27935231bc
00d191be-dc5b-40e2-a01d-9976a4e1e1db
cd8a9424-f082-492b-8fef-ab323e9cb98a
c186be9d-6b0a-4453-90b1-4505f09dbe52
9f76724d-c8fd-44e6-bf42-936c26b38217
8b30b2cf-acaa-49e4-b3e4-011cac97e1c4
IMG-20260814-WA0068
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhDurg–BhilaiRaipurState & Local News

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान भरथरी गायिका ने OT में गाया गीत, ऑपरेशन थिएटर में हेमलता की आवाज ने बदल दिया माहौल, हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, वीडियो को मिल रहा खूब प्यार…

सिजेरियन डिलीवरी के दौरान भरथरी गायिका ने OT में गाया गीत, ऑपरेशन थिएटर में हेमलता की आवाज ने बदल दिया माहौल,

हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, वीडियो को मिल रहा खूब प्यार…

छत्तीसगढ़ :- बालोद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल, जिला मुख्यालय स्थित उम्मीद हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान एक प्रसूता ने गाना गाकर ऑपरेशन थिएटर का माहौल ही बदल दिया।

प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरथरी गायिका हेमलता पटेल की सिजेरियन डिलीवरी की जा रही थी। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया और डॉक्टर अपनी प्रक्रिया में जुटे हुए थे। इसी दौरान हेमलता पटेल ने ऑपरेशन थिएटर में ही भरथरी गीत गाना शुरू कर दिया।

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता का इस तरह बेफिक्र होकर गाना गाना वहां मौजूद लोगों के लिए भी खासा दिलचस्प रहा। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल, ऑपरेशन थिएटर में प्रसूता द्वारा गाया गया यह गीत लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button