Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

जमानत के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने जताया जनता का आभार, कहा- सत्य की सदैव होती है विजय…

  • जमानत के बाद विधायक बालेश्वर साहू ने जताया जनता का आभार, कहा- सत्य की सदैव होती है विजय…

जांजगीर चांपा:- जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने न्यायालय से जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है, उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत “सत्यमेव जयते” से करते हुए कहा कि इस कठिन समय में जनता का विश्वास, धैर्य और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना।

विधायक साहू ने लिखा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों की प्रार्थनाएं और युवाओं का भरोसा हर पल उनके साथ रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और संविधान पर पूर्ण आस्था है और वे न्यायालय की प्रत्येक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं।
बालेश्वर साहू ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे वे पहले से अधिक ईमानदारी और ऊर्जा के साथ जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी असली पूंजी है।
अंत में उन्होंने स्वयं को क्षेत्र की जनता का बेटा बताते हुए सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button