
नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर योगेंद्र प्रताप सिंह (गौरव) का भव्य स्वागत, युवा कांग्रेस में दिखा जोश और उत्साह…
- नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर योगेंद्र प्रताप सिंह (गौरव) का भव्य स्वागत, युवा कांग्रेस में दिखा जोश और उत्साह..
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस संगठन में आज उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, जब युवा कांग्रेस महासचिव योगेंद्र प्रताप सिंह (गौरव) के नवागढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम नगर आगमन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जांजगीर पहुंचते ही योगेंद्र प्रताप सिंह (गौरव) का फूल-मालाओं, नारों और आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नजर आया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उनके साथ धीरज सिंह, मितेश यादव, विष्णु यादव, राजा सिद्दीकी, ठाकुर सौरभ सिंह, देवराज सिंह, आकाश तिवारी, आकाश सिंह, प्रतीक सिंह, जितेंद्र दिनकर, चेतन देवांगन, हर्ष शुक्ला, अमन तिवारी, अंकु सिंह, सूर्यकांत यादव, मुकेश राठौर, सत्येंद्र सूर्या, शुभंकर सिंह, करण राठौर, बल्ला, वैभव सिंह, सौमित्र सिंह, दुष्यंत यादव, अंकित शर्मा, शिवानंद (सरपंच हरदी), शत्रुहन कश्यप, जितेंद्र सिंह, राजू लसार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।।।



