Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: अकलतरा में रेल ब्लॉक, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई मेमू-पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें…

रायपुर: रेल मंडल रायपुर से बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ की ओर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए आने वाले दिन कष्टकारी हो सकते हैं। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर स्थित अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा लिए गए इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 30 मार्च से 11 अप्रैल तक रायपुर से छूटने वाली और रायपुर आने वाली कई महत्वपूर्ण मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन के इस निर्णय का सबसे बड़ा असर उन नौकरीपेशा और व्यापारियों पर पड़ेगा जो रायपुर से कोरबा और गेवरा रोड के बीच प्रतिदिन सफर करते हैं।

रायपुर-कोरबा और रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 30 मार्च से 11 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा बिलासपुर-रायगढ़ और बिलासपुर-कोरबा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों के पहिये भी 11 दिनों तक थमे रहेंगे।

बड़ी संख्या में रद हो रही ट्रेनों को देखते हुए रेलवे ने रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को लेकर विशेष व्यवस्था की है। गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा। इससे रास्ते के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में कुछ सहूलियत मिल सकेगी।

  • रायपुर मंडल से जुड़ी प्रमुख रद गाड़ियां
  • रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204): 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द।
  • कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द।
  • रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746): 30 मार्च से 10 अप्रैल तक रद्द।
  • गेवरा रोड-रायपुर मेमू (68745): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक रद्द।
  • गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861): 31 मार्च से 11 अप्रैल तक बिलासपुर में समाप्त होगी (बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द)।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button