Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

जांजगीर से भेदभाव का आरोप: जनादेश परब में वाहवाही, जिले को कोई सौगात नहीं- विधायक ब्यास कश्यप

  • जांजगीर से भेदभाव का आरोप: जनादेश परब में वाहवाही, जिले को कोई सौगात नहीं- कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप

जांजगीर चाम्पा जिला मे राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने पर जनादेश परब का आयोजन कर करोडो रुपये ख़र्च किया गया और केंद्रीय मंत्री के सामने वाहवाही लूटी गई, लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला के लोगो को सरकार से एक पैसे की सौगात नहीं मिली, ये कहना है जांजगीर चाम्पा जिला के कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप का,, ब्यास कश्यप ने बीजेपी सरकार पर जांजगीर चाम्पा जिले की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है, झिरम घाटी मामले मे जेपी नड्डा के बयान पर ब्यास कश्यप ने भाजपा से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और अगर दोषियों को नहीं पकड़ सकते तो झिरम घाटी मे शहीद हुए जनप्रतिनिधियो और प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगने की मांग की,,

 

जांजगीर चांपा जिला के पुलिस लाइन मैदान मे 22 दिसंबर को राज्य स्तरीय जनादेश परब का आयोजन किया गया, कार्यक्रम मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने झिरम घाटी मे कांग्रेसी नेताओं और सुरक्षा मे जुटे जवानों की नर संहार के मामले मे कांग्रेस को ही कटघरे मे खड़ा कर दिया है,, जेपी नड्डा के बयान के बाद कांग्रसियो मे खलबलीं मच गई है,जांजगीर चाम्पा जिला के कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जब झिरम घाटी कांड हुआ था तब भाजपा की सरकार थी और अब भी भाजपा की सरकार है,, अगर बीजेपी के नेता जानते है कि नक्सलियो के साथ किसका सांठगाँठ था तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई और अभी भी बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार मे है अगर बीजेपी के नेता जानते है कि झिरम घाटी कांड मे किसका हाथ है तो कार्रवाई करें नहीं तो प्रदेश की जनता और शहीदो के परिवार से माफ़ी मांगे

 

वही ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार के 2 साल पूरा होने पर आयोजित जनादेश परब पर सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिला की जनता ने बीजेपी को जनादेश नहीं दिया, फिर भी जांजगीर चाम्पा जिला मे जनादेश परब मे करोडो खर्च क्यों किया गया,, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ प्रदेश के मुख्य मंत्री और मंत्री मंडल उपस्थित होने. के बावजूद जांजगीर चाम्पा जिला मे फूटी कौड़ी कि सौगात नहीं दी गई,,, आखिर जांजगीर चाम्पा जिला से भेदभाव क्यों किया जा रहा हैं,

राज्य सरकार के दो साल की उपलब्धियों को गिना कर केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री चले गए लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे मे राज्य सरकार और बीजेपी पर भेद भाव करने और जनता के मन मे झिरम घाटी का मुद्दा छोड़ कर विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने का आरोप लगा रहे है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button