Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhState & Local News

बिलासपुर: सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर और थिनर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप…

  • बिलासपुर: सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर और थिनर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप..

बिलासपुर। शहर के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-बी स्थित मित्तल फर्नीचर और थिनर फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा।

आग लगने से फैक्ट्री और गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी, प्लाइ, मशीनें और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने आसपास के लोगों और कर्मचारियों को फैक्ट्री परिसर से दूर हटाया, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। इस हादसे में एक मजदूर के झुलसने की सूचना सामने आई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि और कितने लोग घायल हुए हैं या अंदर कोई फंसा है या नहीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री के कार्पिन टैंक क्षेत्र में सबसे पहले आग भड़की और कुछ ही पलों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के कारण आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button