
एम्बुलेंस बनी चोरी का जरिया, अंतरजिला चोर गिरोह बेनकाब, शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर व केबल चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, बिलासपुर के 6 आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख से अधिक का सामान जब्त…
जांजगीर चाम्पा जिला के शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर और केबल वायर चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफास किया, मामले मे पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 लाख रुपये के सामान जप्त किया है, आरोपियो ने ट्रांसफर चोरी करने के लिए एक बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस बना कर चोरी के सामान का परिवहन करते थे।
जांजगीर चाम्पा जिला के शिवरीनारायण थाना मे कनिष्ट यंत्री मनोज कुमार सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुरपा गांव मे 13-14 जनवरी की रात पुरानी ट्रांसफार्मर से 230 किलो काँपर वायर चोरी हो गई है, वही 22 जनवरी को भी लोहर्सी गांव मे लगे ट्रांसफार्मर से 200 किलो काँपर तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, शिवरीनारायण पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच शुरू की और रिस्दा गाँव के कबाड़ी कि दुकान मे छापा मार कार्रवाई की, जिसमे भारी मात्रा मे चोरी के काँपर तार बरामद किया और पूछताछ मे कबाड़ी दुकान के संचालक कुंदन वानी ने आरोपियों के साथ संगठित हो कर पहले ख़राब ट्रांसफार्मर और केबल की रैकी की जाती थी और मोबाईल मे फोटो खिंच कर अपने साथियों को भेजते थे, जिसके बाद रात मे आरोपी पिकअप वाहन के साथ एक बोलेरो मे एम्बुलेंश लिख कर पहुंचते और ट्रांसफार्मर और केवल वायर को भर कर ले जाते थे.

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने चोरी करने से पहले रैकी करते और ग्रामीणों को शक ना हो इसके लिए बोलेरो वाहन को एम्बुलेंश लिख कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे,, इस गिरोह ने बलौदा बाजार, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर के मुलमुला और अकलतरा थाना क्षेत्र मे 10 से अधिक चोरी की घटना को अंजाम दिया है, इस मामले मे और भी आरोपी शामिल है जिनकी तलाश की जा रही हैं,
शिवरीनारायण पुलिस के हाथ लगे आरोपियों का पुराना रिकार्ड भी हैं, और अन्य चोरी की घटना मे भी संलिप्तता के खुलासा होने की संभावना हैं, पुलिस ने आरोपियों से ट्रांसफार्मर, काँपर वायर, एल्यूमिनियम तार, के साथ 4 मोबाईल, छोटा हाथी, बोलेरो एम्बुलेंश, के साथ कटर मशीन जप्त किया हैं, जिसकी क़ीमत 17 लाख 30 हजार रुपये आँकी गई हैं।



