
विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण रोजगार को मिलेगा विस्तार, जांजगीर-नैला के ग्राम सिवनी में भाजपा मंडल की कार्यशाला व सम्मेलन संपन्न, राजेंद्र वैष्णव बोले– योजना से ग्रामीणों को मिलेंगे रोजगार व आजीविका के नए अवसर…
- विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार के दायरा..राजेंद्र वैष्णव,
- भाजपा मंडल जांजगीर नैला में जी राम जी की कार्यशाला एवं सम्मेलन संपन्न…
जांजगीर:- जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का दायरा बढ़ेगा उक्त उदगार ग्राम सिवनी में भाजपा जिला सह संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव द्वारा भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा आयोजित कार्यशाला एवं सम्मेलन में उपस्थित ग्रामवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.भाजपा मंडल जांजगीर नैला द्वारा ग्राम सिवनी के राठौर भवन में विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान मंडल कार्यशाला एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र वैष्णव (जिला संगठन सह प्रभारी),मुख्य वक्ता रजनी साहू(उपाध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक),अमर सुल्तानिया(संगठन प्रभारी जशपुर),मोहन यादव,आशु गोस्वामी,पंकज अग्रवाल,सनत पांडेय,राकेश रूपवानी,अनिल शर्मा,चंद्रकांता राठौर,एवं ग्राम वासियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ.सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरूआत की गई..
कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष हितेश यादव द्वार दिया गया.मुख्य अभ्यागत के रूप में उपस्थित राजेंद्र वैष्णव ने कहा विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी योजना है,इससे रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर प्राप्त होगा,विरोधियों को नाम की वजह से विरोध है,उनको भगवान राम के नाम से इतनी चिढ़ है कि वो जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है.मुख्य वक्ता के रूप उपस्थित श्रीमती रजनी साहू ने अपने उदगार में कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना केवल योजना नहीं है अपितु किसानों एवं ग्रामीणों की आय बढ़ाने का केंद्र सरकार का एक अभिनव प्रयास है,विपक्ष जनता को बरगला रही है.केवल राम जी के नाम होने की वजह से विपक्ष को बरदाश्त नहीं हो रहा है,अमर सुल्तानिया ने कहा कि इस योजना की विशेषता बताते हुए कहा कि पिछली योजना में 100 दिन कार्य होते थे,अब इस योजना में 125 दिन के कार्य होंगे,तथा कृषि के दिनों में 2 महीनों का अवकाश का भी प्रावधान है ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो,अंत में जांजगीर नैला मंडल में निवासरत सभी वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान मंचस्थ अतिथियों द्वारा किया गया.मंच का कुशल संचालन सनत पांडेय और साकेत तिवारी,एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री रामेश्वर पटेल द्वारा किया गया..इस अवसर पर मंडल महामंत्री विवेक सिंह,उमेश राठौर,पुष्पेंद्र निर्मलकर,कृष्ण कुमार राठौर,शैलेन्द्र पांडेय,प्रभाकर तिवारी,सुनील पांडेय,भूपेंद्र साहू,रितेश राठौर,गोलू दुबे,सोनू यादव,छवि कश्यप,रोहित कुलदीप,प्रदीप राठौर,गज्जू ध्रुव, फ़िरदौस खान,मिंटू कहरा,पिंकू राठौर,लक्ष्मी सारथी,कार्तिकेश्वर पांडेय,सनत पटेल,सरोज साहू,रघुवीर बरेठ,विनोद गोयल,रूपनारायण लसेर,सुनिल भवानी,गोविंद साहू,राजू यादव,चित्रभान राठौर,देवेश राठौर,अशोक केवट,छत राम साहू,खम्मन साहू,नीरज यादव,अखिलेश यादव,पतिराम,संतोष साहू,विश्वनाथ यादव,वीरेंद्र राठौर,जीवन लाल,सीताराम पटेल,सुरेश शर्मा,संदीप शर्मा,अश्वनी यादव,रमेश खैरवार,संजयदास,सूरजमनदास, अंगेश्वर राठौर,सहित बड़ी संख्या में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता एवं ग्राम वासि उपस्थित थे..



